Home AWPO Network


Resume Writing/Interview Tips
FAQ's

पंजीकरण प्रक्रिया - वीरनारी / वीरनारी के बच्चे (विधवा / विधवा वार्ड) के लिए
पात्रता मापदंड
  • सेना कार्मिक की विधवा
  • सेना कार्मिक की विधवा से एक वार्ड
कैसे रजिस्टर करे ?
वेबसाईट पर पंजीकरण की प्रक्रिया के तीन चरण है, अर्थात;
(क) एक यूजर आईडी बनाना
(ख) ऐ.डब्ल्यू .पी.ओ पंजीकरण फार्म को भरना
(ग) पंजीकरण शुल्क का भुगतान
1-चरण : एक यूजर आईडी बनाना
  1. यह प्रारंभिक चरण है जहां आपको एक पृष्ठ का फार्म भरना होता है।
  2. सफलता पूर्वक फार्म को भरते ही आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा जिसकी मदद से आप वेबसाइट में लॉग इन एवं दूसरा और तीसरा स्टेप पूरा कर सकेंगे।
2-चरण : ऐ.डब्ल्यू .पी.ओ पंजीकरण फार्म को भरना
  1. सफलतापूर्वक यूजर आईडी बनाने के बाद, आपको "SELECT CATEGORY" पृष्ठ के अंत में दिए गए विकल्पों में से वर्ग (अर्थात अधिकारी, जूनियर कमीशन अफसर, ओ.आर. , विधवा / विधवा वार्ड या आश्रित) का चयन करना आवश्यक हैं।
  2. चयन की गयी श्रेणीके आधार पर, ऐ.डब्ल्यू .पी.ओ पंजीकरण फार्म अनुरूप श्रेणी प्रदर्शित करता है।
  3. ऐ.डब्ल्यू .पी.ओ पंजीकरण फॉर्म भरे , फ़ील्ड्स * से चिह्नित भरना अनिवार्य है।
  4. पंजीकरण फार्म भरे जाने के बाद, एक स्वत: रिस्युम बनाया जाता है और आपकी ऐ.डब्ल्यू .पी.ओ प्रोफाइल के साथ सेव किया जाता है। उम्मीदवार के पास अपना अलग सीवी प्रस्तुत करने के लिए एक विकल्प है। उम्मीदवारों के पास रिस्युमके साथ JPEG/GIF फॉर्मेटमें उनकी तस्वीर अपलोड करने के लिए एक विकल्प है।
3-चरण : पंजीकरण शुल्क
  1. विधवाओं और उनके वार्ड का ऐ डब्ल्यू पी ओ साथ पंजीकरण नि: शुल्क है।
  2. ऐ डब्ल्यू पी ओ पंजीकरण फार्म डाउनलोड करने एवं पंजीकरण के दौरान आवश्यक दस्तावेजो की सूचि के लिए वर्ग पर क्लिक करें।

विवरण साइट पर सबमिट करने के बाद, एक टेम्पररी पंजीकरण नंबर स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। पंजीकरण फार्म पर टेम्पररी नंबर स्पष्ट रूप से लिखे। आपके पंजीकरण की स्थिति के बारे में प्रश्नों से संबंधित सभी पत्राचार में टेम्पररी नंबर का उल्लेख भी करें। आपका पंजीकरण मंजूर होने पर आपको पेर्मेनेंट ऐ डब्ल्यू पी ओ नंबर दिया जायेगा। उसके बाद एक संदर्भ के रूप में आप उसका इस्तेमाल कर सकते है।

दस्तावेजों को इस पतें पर भेजना है,
आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट आर्गेनाइजेशन
एडजुटेंट जनरल की शाखा / सीडब्ल्यू निदेशालय
कमरा क्रमांक 53, विंग - 7 (पीछे)
पश्चिम ब्लॉक - तृतीय, आर के पुरम, नई दिल्ली - 110066
टेली.: 011-26100241/ 26186075
टेली फैक्स: 011-26100241
वेबसाइट : exarmynaukri.com
ईमेल:apajobs01@yahoo.co.in

अब आप आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। आगे बढ़ने के लिए निम्न विकल्पों में से किसी का चयन करें।

  
आवश्यक जानकारी : अगर आप पहले से ही ऐ डब्ल्यू पी ओ के साथ पंजीकृत हैं और इस साइट पर अपने खाते को सक्रिय करना चाहते है तो पहले यूजर आईडी बनाएं और "REGISTRATION ACTIVATION FORM" (रजिस्ट्रेशन एक्टिवेशन फॉर्म) को भरें।


Copyright © Times Business Solutions Ltd 2010. हमारे बारे में | हमसे संपर्क करें | फीडबैक | उपयोग की अवधि